गिरडीह, दिसम्बर 16 -- जमुआ। जीव आत्माओं के महान साधक गुरु वामदेव लंगटा बाबा का खरगडीहा स्थित समाधि स्थल खूबसूरत रंगों से सजाया जा रहा है। समाधि स्थल की साज सज्जा के लिए स्थानीय और बाहरी कलाकार अशोक स्वर्णकार, शंभू राम, महानंद राम, राजेश सिंह, उमेश कुमार सिंह, भुनेश्वर राम समेत अन्य लोग पूरी शिद्दत से जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि जमुआ से 7 किलोमीटर उत्तर जमुआ देवघर मुख्य मार्ग के किनारे उसरी नदी के तट पर लंगटा बाबा की समाधि स्थित है। यूं तो यहां सालोंभर भक्तों का आना जाना लगा रहता है, परन्तु प्रतिवर्ष पौष पूर्णिमा के दिन समाधि स्थल पर चादरपोशी के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ता है। इधर इस संदर्भ में पुजारी सुखदेव राम एवं अनूप साहू ने बताया कि इस वर्ष 3 जनवरी को पौष पूर्णिमा है, लिहाजा समाधि स्थल की साज सज्जा और रंग रोगन का कार्य तेज गति से...