गिरडीह, जनवरी 4 -- जमुआ, प्रतिनिधि। समाधि पर्व को लेकर जमुआ प्रखंड के खरगडीहा स्थित लंगटा बाबा के समाधि स्थल पर शनिवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार को अहले सुबह करीब 3 बजे के लगभग परंपरा के अनुसार जमुआ थाना के थानेदार विभूतिदेव के द्वारा बाबा की समाधि पर पूरी शिद्दत और आस्था के साथ पहली चादरपोशी की गई। इसके बाद बाबा के समाधि पर आम श्रद्धालुओं के द्वारा चादरपोशी की गई। चादरपोशी का सिलसिला शनिवार को देर शाम तक जारी रही। गौरतलब है कि पौष पूर्णिमा के मौके पर हर वर्ष बाबा की समाधि पर समाधि पर्व मनाया जाता है। यहां सभी जाति व धर्म के लोग चादरपोशी करने पहुंचते हैं। न केवल गिरिडीह जिले व प्रखंडों के लोग, बल्कि झारखंड, बिहार, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, बंगाल समेत अन्य प्रदेशों के श्रद्धालु भी यहां चादरपोशी करने पहुंचते है। बताते चलें कि संत शिरोमण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.