लातेहार, फरवरी 18 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के चमरडीहा- लंका सड़क को निर्माण के नाम पर ठीकेदार द्वारा उखाड़ कर छोड़ देने से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। कई ग्रामीणों ने इस पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक महीने पहले समूचे सड़क को उखाड़ दिया गया है। सड़क पर मेटल बिखरे पड़े हैं। वाहनों के चलने से संतुलन खराब हो जा रहा है। जिससे दुर्घटना की संभावना हमेशा बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना कि जब सड़क निर्माण शुरू नही करना था तो सड़क उखाड़ना नही चाहिए था। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.