आगरा, अक्टूबर 4 -- कस्बा में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव के तहत शुक्रवार को भी विभिन्न लीलाओं का मंचन हुआ। कलाकारों ने लंका विजय के बाद राम-भरत मिलाप की लीला का मंचन किया। लंका से विजय प्राप्त कर लौट रहे प्रभु श्रीराम का भव्य रथ सुनहरी झालरों, पुष्पमालाओं और रोशनी से सजाया गया था। जैसे ही रथ रामलीला मंच से कस्बे के बीच नगर अर्चना तिराहे पर पहुंचा, हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए और पुष्प वर्षा भी की। यहीं पर राम और भरत के मिलन की लीला का मंचन भी हुआ। प्रभु राम और भरत के मिलाप को देख लोगों की आंखों से आंसू छलक आए। आसपास का पूरा वातावरण प्रभु श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, कार्यवाह अध्यक्ष डिम्पल गुप्ता, मंत्री सोनू गुप्ता, उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.