वाराणसी, दिसम्बर 4 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। लंका क्षेत्र में गुरुवार से कलर पट्टी पार्किंग व्यवस्था की शुरुआत की गई। अभी दो और चार पहिया वाहनों के लिए यह व्यवस्था शुरू की गई है। दो पहिया वाहनों के लिए ग्रीन पट्टी, चार पहिया वाहनों के लिए पीली पट्टी निर्धारित की गई है। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा एवं एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने लंका की मुख्य सड़क का सर्वे किया। इसके बाद पट्टी लगवाई। एडीसीपी ने बताया कि पुलिस आयुक्त के साथ पूर्व में इस रूट का निरीक्षण कर कलर पट्टी पार्किंग की आधुनिक व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया। लंका में यह प्रयोग के तौर पर है। नगर आयुक्त से बातचीत हुई है। शहर के अन्य प्रमुख रूटों पर भी यह व्यवस्था शुरू की जाएगी। गलत कलर की पट्टी या इसके बाहर पार्किंग पर वाहन को क्रेन से खींचवाकर पुलिस लाइन भेज दिया जाएगा। ...