वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के बिरला छात्रावास के बाहर शनिवार देर रात हुई फायरिंग की घटना में लंका थाने की पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई बीए तृतीय वर्ष के छात्र रोशन मिश्रा की तहरीर पर की गई। एडीसीपी काशी वैभव बांगर ने बताया कि रोशन मिश्रा ने तहरीर में कहा है कि वह बिरला छात्रावास के गेट पर खड़ा था। इसी दौरान बाइक से ऋषभ, तपस और सासाराम निवासी पीयूष तिवारी आए और उस पर चार राउंड फायरिंग की। रोशन मिश्रा ने किसी तरह बचकर हॉस्टल में भागकर अपनी जान बचाई। उसने आरोप लगाया कि निष्काषित छात्र क्षितिज उपाध्याय और अभिषेक उपाध्याय के इशारे पर यह फायरिंग की गई। लंका थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...