आगरा, नवम्बर 25 -- तीर्थ नगरी सोरों में 29 नवंबर से शुरू हो रहे मार्गशीर्ष मेला में हरिपदी किनारे साधु व संतों की धूनी रमने लगी है। मेला मैदान में दुकानदार व खेल तमाशे वालों ने भी अपनी दुकानें लगाना शुरू कर दी हैं। जिला प्रशासन व नगर पालिका के द्वारा मेला की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिससे मेला के शुभारंभ से पूर्व मैदान में दुकानों व झूलों को व्यवस्थित तरीके से लगवाया जा सके। सोमवार की दोपहर एसडीएम कासगंज सोरों पहुंचे। उन्होंने हरिपदी गंगा किनारे धूनी रमाए बैठे साधु व संतों से मिलकर उनकी जरूरतों के संबंध में जानकारी भी ली। उन्होंने नगर पालिका के अधिसासी अधिकारी को सर्दी बचावे के लिए अलाव आदि की व्यवस्था लगाातर करने के निर्देश दिए हैं। साधुओं के रहने के स्थान पर प्रकाश व्यवस्था के साथ ही सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कहा है। का...