शाहजहांपुर, जनवरी 30 -- शाहजहांपुर। रौसर कोठी क्षेत्र में पराग डेयरी के पास राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर आरसी मिशन पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। वन दरोगा केपी सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मोर की मौत करंट लगने से होने की आशंका है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...