गया, मार्च 4 -- रौशनगंज थाने के चौगांई गांव में खेत में पटवन के लिए लगे दो सबमर्सिबल मोटर की चोरी कर ली गई। घटना सोमवार आधी रात की बताई जा रही है। चौगांई गांव के सुरेश यादव और शंकर यादव की सबमर्सिबल मोटर की चोरी हुई है। एक ही रात अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। चौगांई गांव के अखिलेश कुमार ने कहा कि सुरेश यादव और शंकर यादव के अलग-अलग खेत में लगे सबमर्सिबल मोटर की चोरी हुई है। इससे पहले भी कई बार चोरों ने मोटर की चोरी की है किंतु आज तक एक भी चोर पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। इस संबंध में थानेदार अनु राजा ने बताया कि चौगांई गांव में समर्सिबल मोटर चोरी की सूचना मिली है। पीड़ितों ने आवेदन दिया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.