गया, फरवरी 5 -- रौशनगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती झारखंड सीमा से सटे बिकोपुर जंगल में गुरुवार दोपहर अवैध तरीके से संचालित छह शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने मौके से बरामद करीब 3 हजार लीटर जावा महुआ को भी विनष्ट कर दिया है। रौशनगंज के थानेदार अनु राजा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिकोपुर जंगल में गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। इस दौरान छह शराब भट्ठी को ध्वस्त किया गया है। तीन हजार लीटर जावा महुआ को विनष्ट किया गया है। बरामद किए गए शराब बनाने के तमाम उपकरणों को तोड़ दिया गया है। पुलिस इस मामले में अज्ञात शराब भट्ठी संचालकों पर कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...