सीवान, फरवरी 21 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । जिले में गन्ना किसानों की तकदीर बदलने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित करने के लिए अब गुड़ यानी मीठा उद्योग को बढ़ावा देने की कवायद तेज हो गई है। हाल ही में दरौली प्रखंड के राजस्व ग्राम बलहू में गन्ना विस्तार को लेकर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में किसानों ने न सिर्फ गन्ने की खेती बढ़ाने, बल्कि गांव में ही मीठा मिल (गुड़ उद्योग) स्थापित करने का संकल्प लिया। इसी महीने को बलहू गांव के किसान कौशल कुमार सिंह के आवास पर गन्ना विकास विभाग के सहायक निदेशक रजनीश कुमार गिरापु की अध्यक्षता में बैठक की गई थी। बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु गुड़ उद्योग की स्थापना और गन्ने की उन्नत खेती रहा। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। इससे प्रेरित होकर स्थानीय किसानों ने उद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.