बोकारो, जनवरी 26 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो रोनियार वैश्य समिति का पारिवारिक वार्षिक मिलन समारोह गरगा डैम में अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता व महासचिव राकेश प्रसाद गुप्ता के संचालन में रविवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुलू महतो ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक हित में हमारा समाज अच्छा काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। हमारा दायित्व बनता है कि हम उनके साथ मजबूती के साथ खड़ा होकर उन्हें मजबूती प्रदान करें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के संरक्षक और सेल के सांसद प्रतिनिधि श्याम बाबू गुप्ता ने कहा कि रोनियार वैश्यम समिति समाज के कार्यों में बढ़ चढ़कर काम करता है। उपाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद साह ने कहा कि समिति समाज को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को एकजुट होने की जरूरत है। समारोह को सफल...