रांची, जुलाई 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रौनियार विकास मंच बजरा इकाई की महिला कमेटी की ओर से रविवार को हेहल के एक रेस्तरां में हरियाली सावन उत्सव का आयोजन हुआ। पारंपरिक वेशभूषा में संगठन से जुड़ी महिलाओं ने सावन के गीत और नृत्य प्रस्तुत कर खुशियां मनाई। प्रतियोगिता में संगठन की रेखा देवी सावन क्वीन चुनी गईं। वहीं, रीना देवी दूसरे स्थान पर रहीं। संगठन के पदधारियों ने सावन क्वीन की विजेता व उप विजेता को ताज पहनाया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में संगीता देवी विजेता रहीं। कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में संगठन की झारखंड प्रदेश कमेटी की कोषाध्यक्ष मिनाक्षी गुप्ता, सुधा देवी, रीना देवी, दीपाली देवी, पूनम देवी, शीला देवी, सुमन देवी एवं अन्य महिला सदस्यों की भागीदारी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.