बड़वानी, अगस्त 16 -- मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। इसके चलते बड़वानी जिले के राजपुर से भी हिमाचल और उत्तराखंड की तरह ही कुछ डरा देने वाली तस्वीर सामने आई हैं। राजपुर की रूपा नदी भारी बारिश के चलते अब अपने रौद्र रूप में दिखाई दे रही है, जिससे नदी किनारे पर बने मकान-दुकानों में पानी घुस गया है। इतना ही नहीं बाढ़ के पानी में लोगों के घरेलू सामान सहित दो पहिया और चार पहिया वाहन भी बह गए हैं। अब इनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि, बड़वानी के राजपुर में 2006 के बाद 2025 में एक बार फिर रूपा नदी उफान पर है। नदी के इस तरह रौद्र रूप लेने से लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। नदी किनारे बने कई घरों की गृहस्थी का सामान तो किसी के वाहन पानी में बहते नजर आए। भारी बारिश के चलते नगर पालिका उपाध्य...