सिमडेगा, मार्च 13 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। रौतिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष रोहित सिंह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह मनाया गया। मौके पर मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस के ओबीसी मोर्चा के महासचिव प्रदीप केसरी उपस्थित थे। कांग्रेस नेता ने सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली हमें समाजिक सदभाव और समरसता का संदेश देता है। मौके पर समाज के लोगों ने भी एक दूसरे को रंग अबीर लगाते हुए होली की बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...