गोड्डा, नवम्बर 18 -- गोड्डा। गोड्डा के रौतारा मुहल्ले के गली नं 3 में चंपा देवी के घर में दोपहर हुई चोरी की कोशिश ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, चार अज्ञात चोर दिनदहाड़े एक घर में उस समय घुस गए, जब घर में रह रहे किरायेदार बाहर गए हुए थे। मौका पाकर चोरों ने मुख्य दरवाज़ा खोलकर घर में प्रवेश किया और कमरों की तलाशी की तैयारी में थे। इसी दौरान किरायेदार अचानक वापस लौट आए। दरवाज़ा खुलते ही चोरों की नजर जैसे ही उनसे टकराई, चारों युवक बिना कुछ लूटे मौके से फरार हो गए। किरायेदार ने भी उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन सभी चोर गलियों का फायदा उठाकर पीछे खेतों से भाग निकले। घटना के बाद पूरे मुहल्ले में चर्चा का माहौल बन गया। स्थानीय लोग दिनदहाड़े चोरी की इस कोशिश को लेकर चिंतित दिखे। पीड़ित की ओर से पास लगे सीसीटीवी फुटेज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.