सीवान, जनवरी 29 -- हसनपुरा। एमएच नगर थाना क्षेत्र के रौजा नहर के समीप से थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 62 लीटर विदेशी शराब के साथ एक बाइक को जब्त किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक बाइक पर शराब लदे धंधेबाज हसनपुरा की तरफ आ रहा है। जहां थाने के पुलिस अवर निरीक्षक सोहन मिश्रा, सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार व दुर्गेश कुमार ने दल बल के साथ छापेमारी की। इस दौरान धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने 62 लीटर शराब व एक बाइक को जब्त कर थाना लाया है। जहां धंधेबाज के खिलाफ कार्रवाई की जाने की बात कही जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...