अयोध्या, जनवरी 7 -- रुदौली। रुदौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रौजागांव ओवरब्रिज के नीचे बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। राहगीरों व ग्रामीणों ने जब उसे अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो तत्काल इसकी सूचना रुदौली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अचेत पड़े व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। मृतक की शिनाख्त न हो पाने के कारण पुलिस ने पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं। रुदौली कोतवाल संजय मौर्या ने बताया कि शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। आमजन से भी अपील की गई है कि...