चाईबासा, अगस्त 4 -- चाईबासा। सावन की चौथी सोमवारी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मुर्गा महादेव स्थित भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक के लिए उत्तर वाहिनी रो-रो नदी से जल भरकर मुर्गा महादेव के लिए प्रस्थान किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांवरिए रो-रो नदी के तट पर एकत्र हुए। पहले नदी में स्नान किया फिर उपस्थित पंडितों के द्वारा सामूहिक रूप से कावर की पूजा की गई और उसके बाद कांवरिया कृष्ण प्रेस के रास्ते से मुख्य मार्ग से मुर्गा महादेव रवाना हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...