हमीरपुर, फरवरी 20 -- बिवांर। बांधुर तिराहा में बिना बेरिकेडिंग के रखा ट्रांसफार्मर सड़क चौड़ीकरण में बाधक बना था। एक्सईएन के आदेश पर ट्रांसफार्मर को पीछे करने का काम शुरू करा दिया गया है। राठ-हमीरपुर रोड किनारे बांधुर तिराहा के पास सड़क का चौडीकरण किया जाना है। तिराहा के पास जमीन में रखा ट्रांसफार्मर बिना बैरीकेडिंग के साथ सड़क चौड़ीकरण में बाधक बना था। अधिशासी अभियंता लेखराज सिंह ने एक सप्ताह पहले निरीक्षण किया था। जिसका ठेका ट्रांसफार्मर को पीछे हटाने का ठेकेदार को दिया गया था। ठेकेदार ने ट्रांसफार्मर को पीछे करने के लिए कार्य शुरू कर दिया है। एसडीओ आरके वर्मा ने बताया कि स्टीमेट बन चुका है। सड़क चौड़ीकरण में बाधक बने ट्रांसफार्मर को जल्दी पीछे कर दिया जाएगा। निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...