बागपत, फरवरी 17 -- छपरौली। छपरौली से बराल मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सड़क किनारे डाली गई रोडी, पत्थरों के ढेर से टकराकर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार शाम करीब 5 बजे मुकुंदपुर गांव निवासी सूरज कुमार अपनी बाइक से छपरौली बाजार से घरेलू सामान लेने आ रहा था। जैसे ही वह छपरौली के निकट एक ईंट भट्ठे के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे किसी वाहन को बचाने के लिए सड़क चौड़ीकरण के लिए डाली गई रोड़ी, पत्थरों के ढेर से जा टकराया। इससे उसकी बाइक फिसल गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना देकर घायल को तुरंत ही एंबुलेंस की मदद से सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायल की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.