नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अभी तक मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को देश की 50 ओवर की प्रतियोगिता विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अपनी उपलब्धता की सूचना नहीं दी है। विजय हजारे ट्रॉफी 25 दिसंबर से 18 जनवरी तक अहमदाबाद, राजकोट, जयपुर और बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी, जिसके नॉकआउट मैच बेंगलुरु के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में खेले जाएंगे। एमसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि उन्हें भारत के वनडे सलामी बल्लेबाज रोहित से कोई सूचना नहीं मिली है। अधिकारी ने कहा, ''जहां तक मुझे जानकारी है, कोई सूचना नहीं मिली है।'' रोहित ने हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में मिली जीत के दौरान नाबाद 121 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में 73 रन की पारी खेली थी। भारत सीरीज 1-2 से हार गया लेकिन रोहित को 'प्लेयर ऑफ द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.