नई दिल्ली, जनवरी 26 -- भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुवाहटी में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में कमेंट्री कर रहे थे। कमेंट्री के दौरान चहल ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया के भीतर आए क्रांतिकारी बदलावों पर चर्चा की। चहल ने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि 2022 से पहले भारतीय टीम का दृष्टिकोण काफी अलग था और टीम अक्सर मध्य ओवरों में अपनी लय खो देती थी। उनके अनुसार, पहले भारतीय टीम मुख्य रूप से 6 से 15 ओवरों के बीच संघर्ष करती हुई नजर आती थी, जिसके कारण अंतिम स्कोर अक्सर 180 रनों के आसपास ही सिमट कर रह जाता था। हालांकि, रोहित शर्मा ने कमान संभालते ही इस अप्रोच को बदलने का फैसला लिया और पूरी टीम ने उनके इस नए विजन को फॉलो किया। चहल के अनुसार, रोहित शर्मा की इस नई रणनीति का सबसे प्रभावी असर टीम के आक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.