नई दिल्ली, मार्च 8 -- रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड से टकराएगी। यह खिताबी मुकाबला दुबई के मैदान में आयोजित होगा। रोहित ब्रिगेड टूर्नामेंट में अभी तक अजेय है और फिर से कीवियों को धूल चटाने पर नजर होगी। यह रोहित का बतौर प्लेयर 9वां आईसीसी फाइनल होगा। 2007 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रोहित ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए और तोड़े हैं। हालांकि, 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित को 17 सालों से एक 'खुशी' नसीब नहीं हुई। दरअसल, वह किसी आईसीसी फाइनल में पचास प्लस स्कोर नहीं बना सके हैं।क्या रोहित शर्मा मिटा पाएंगे 'कलंक'? अगले महीने 38 साल के होने जा रहे रोहित अब चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पचास प्लस स्कोर के 'कलंक' को मिटाने की फिराक में होंगे। बता दें कि रोहित 2007 में टी20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.