नई दिल्ली, मार्च 9 -- India Won Champions Trophy: कप्तान रोहित शर्मा के शानदार अर्धशतक के बदौलत टीम इंडिया ने रविवार को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में चार विकेट से जीत दर्ज कर ली। तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर 140 करोड़ भारतीयों को टीम इंडिया पर गर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम नेता भी भारतीय टीम को बधाई दे रहे हैं। इस बीच, हाल में रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल उठाते हुए उन्हें मोटा कहने वाली कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने रोहित की जमकर प्रशंसा करते हुए टीम इंडिया को बधाई दी है। कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई। कप्तान रोहित श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.