नई दिल्ली, अगस्त 7 -- भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पूरी तरह से इस बात का मन बना लिया था कि वे मुंबई की टीम के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेलेंगे। उन्होंने एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) की भी मांग मुंबई क्रिकेट संघ यानी एमसीए से कर दी थी। एमसीए ने भी एनओसी उनको प्रदान कर दी थी, लेकिन एक शख्स है, जिसने यशस्वी जायसवाल को मुंबई के लिए ही खेलने को मनाया। ये शख्स कोई और नहीं, बल्कि भारत की वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा के कहने पर ही यशस्वी जायसवाल मुंबई के लिए खेलना जारी रखना चाहते हैं। मुंबई मिरर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, यह रोहित शर्मा ही थे, जिन्होंने यशस्वी जायसवाल को मुंबई की टीम में रोका। रिपोर्ट में एमसीए के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक बताते हैं, "रोहित शर्मा ने करियर के इस पड़ाव पर यशस्वी जायसवाल को मुंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.