सहारनपुर, अगस्त 19 -- एल्पाइन क्रिकेट एकेडमी नानौता के कोच रोहित वर्मा का चयन चंडीगढ़ टी-10 टीम के लिए हो गया है। रोहित टी-10 क्रिकेट एसोसिएशन (इंडिया) द्वारा आयोजित चतुर्थ टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में चंडीगढ़ की कप्तानी करेंगे। नानौता निवासी रोहित वर्मा ने बताया कि वह पिछले 2 सत्रों से उत्तराखंड की टीम में प्रतिभाग कर रहे थे। जहां टी-10 टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण में रोहित वर्मा ने प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट व बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था। रोहित वर्मा ने बताया कि उनके चंडीगढ़ टीम में कप्तान के तौर पर चयन की घोषणा इंडिया टी-10 क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव राजीव यादव ने की। रोहित वर्मा लंबे समय से क्रिकेट में कड़ी मेहनत कर रहे हैं व कई राज्य स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। रोहित के चयन की खबर से नानौता रेलवे रोड स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.