गढ़वा, मार्च 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। श्रीराम नवमी पूजा महासमिति जनरल के अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में मेलोडी मंडप छठ घाट में बुधवार को आम बैठक हुई। बैठक में श्रीराम नवमी पूजा धूमधाम से मनाने के लिए नए सत्र के लिए कमेटी का पुनर्गठन किया गया। उसके अलावा पिछले वर्ष के आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। बैठक में महासमिति के पदाधिकारी व सदस्य, सभी अखाड़ा के पदाधिकारी व सदस्य, सभी रथ के पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी लोगों ने अपनी-अपनी बातें रखी। उसके बाद सर्वसम्मति से रोहित कुमार (छोटू )को अध्यक्ष, महामंत्री राजकुमार गुप्ता (मंटू ), पिंटू कुमार (ओला ) को कोषाध्यक्ष, विवेक सिन्हा को उप कोषाध्यक्ष, शुभम् गुप्ता को उपाध्यक्ष, मनोज महतो, राहुल डिसुजा, विशाल गुप्ता, दीनदयाल पासवान और अविनाश पासवान को मंत्री, गौतम गुप्ता, विशाल गुप्ता, सूर्य प्...