नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- रोहित का 'गगनचुंबी' कीर्तिमान भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। ऐसे बनाया रिकॉर्ड - रोहित शर्मा ने 15वें ओवर में प्रेनेलन सुब्रयन की लगातार दो गेंदों पर डीप मिडविकेट में छक्के लगाकर अफरीदी की बराबरी की। - इसके बाद मार्को यानसेन की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग में पुल शॉट के साथ वह वनडे इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने। नंबर गेम - रोहित शर्मा: 352 छक्के (270 पारियां) - शाहिद अफरीदी: 351 छक्के (369 पारियां) - रोहित ने रिकॉर्ड 99 पारियां कम खेलकर रिकॉर्ड तोड़ा ताबड़तोड़ रन रोहित ने 2007 में पदार्पण किया और अगले 16 साल में छक्के लगाने की अपनी क्षमता को एक नए स्तर पर पहुंचाया। किसके खिलाफ कितने छक्के स्पिनरों के खिलाफ: 187 तेज गेंद...