विकासनगर, दिसम्बर 29 -- राजकीय इंटर कॉलेज कांडोईभरम में खेल महाकुंभ के तहत न्यायपंचायत स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। अंडर-14 बालक व बालिका वर्ग के 60 मीटर दौड व लंबी कूद में कंडोईभरम के रोहित व अनीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हाई जंप में किरण ने प्रथम स्थान, 100 मीटर दौड व लंबी कूद में यादेश ने प्रथम, 1500 मीटर व 3000 मीटर रेस में तनु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग के कबड्डी में में गोरछा प्रथम स्थान और खो-खो में कांडोईभरम प्रथम स्थान। अंडर-19 बालक कबड्डी में बुलार्डी प्रथम स्थान, खो - खो में कांडोईभरम प्रथम स्थान पर रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग खो - खो में कांडोईभरम प्रथम स्थान प्राप्त किया। सर्वप्रथम प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान कांडोईभरम केवल राम चौहान और थारथा के प्रधान पर्ण सारस्वत और पता अध्यक्ष ने...