कोलंबो, मई 23 -- भारत के रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद श्रीलंका के दिग्गज ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। एंजेलो मैथ्यूज ने शुक्रवार को कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने पहले टेस्ट के बाद वह पांच दिनी क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। सैंतीस वर्ष के मैथ्यूज हालांकि सफेद गेंद से क्रिकेट खेलते रहेंगे। उनका आखिरी टेस्ट 17 से 21 जून के बीच गॉल में खेला जाएगा। गौरतलब है कि मैथ्यूज ने 2009 में पदार्पण के बाद से 118 टेस्ट में 8167 रन बनाए हैं। श्रीलंका के इतिहास में कुमार संगकारा (12400) और माहेला जयवर्धने (11814) के बाद सबसे ज्यादा रन उन्हीं के नाम है। एक्स पर लिखा यह संदेशएंजेलो मैथ्यूज ने 'एक्स ' पर लिखा कि कृतज्ञ ह्रदय और अविस्मरणीय यादों के साथ। अब समय आ गया है कि मैं खेल के सबसे अद्भुत प्रारूप से व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.