देवघर, जनवरी 26 -- देवघर, प्रतिनिधि। देवघर नगर निगम क्षेत्र अवस्थित वार्ड संख्या 3 रोहिणी में वार्ड क्षेत्र के युवाओं द्वारा रीता चौरसिया प्रीमियर लीग के प्रथम सत्र का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सह समाजसेवी सह निवर्तमान वार्ड पार्षद रीता चौरसिया ने खेल मैदान में फीता काटकर किया। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेल के माध्यम से जोड़ना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रीमियर लीग में क्षेत्र के अलग-अलग 16 ग्रामीण वार्डों से कुल 16 टीमों ने भाग लिया है। प्रीमियर लीग उद्घाटन के अवसर पर खिलाड़ियों और दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला। मौके पर आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार खेल के आयोजनों से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। इस दौ...