पटना, जून 17 -- रोहिणी नक्षत्र बीत गया। अब आद्रा नक्षत्र भी आने वाली है। लेकिन पटना सोन नहर में अब तक पानी नहीं पहुंचा है। जिसके चलते बिक्रम, पालीगंज, दुल्हिनबाजार, नौबतपुर,आदि अंचलों में किसानों के बीच पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। भीषण गर्मी के कारण क्षेत्र के अधिकांश बोरिंग भी सही ढंग से काम नहीं कर पा रहे हैं। किसान पानी के अभाव में अबतक अपने खेतों में धान के बिचड़ा नहीं डाल पाए है। वहीं, नहर में पानी के अभाव में क्षेत्र में पेयजल की समस्या भी गंभीर है। कम गहराई वाले बोरिंग और चापाकल सूख चुके हैं। किसानों का कहना है कि रोहिणी नक्षत्र में धान का बिचड़ा डालने का उपयुक्त समय हैं। फसल का पैदावार अधिक होता है। लेकिन रोहिणी नक्षत्र कब के बीत चुका है। जिन किसानों के पास निजी बोरिंग की सुविधा है, सिर्फ वहीं किसान धान का बिचड़ा अपने खेतों में ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.