बरेली, फरवरी 5 -- बरेली। सड़क पर लकड़ी डालकर कारोबार करने वाले लोगों पर निगम का बुलडोजर चला। अतिक्रमण हटाओ अभियान की टीम ने दुकानों के बार रखी लकड़ी को जप्त लिया साथ ही अवैध रूप से किया गया अतिक्रमण भी ध्वस्त कर दिया गया। मौके से 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान बुधवार को भी जारी रहा। राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि रोहली टोला से बुखारपुरा मोड तक अभियान चलाया गया। टीम ने रोड पर लकड़ी डालकर अतिक्रमण कर रखा था जिसको जब्त कर लिया है। मौके से 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण को लेकर लगातार शिकायत आ रही थीं, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई की। टीम ने रोड किनारे किए अस्थाई निर्माण कर बना ली गई खोखों को भी ध्वस्त किया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान स्थानीय लोगों ने टीम...