एक संवाददाता, जुलाई 18 -- बिहार के रोहतास जिले में एक व्यापारी की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात अमझोर के रामडिहरा स्टेशन के पास हुई। हत्या का करण जमीन विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है। अमझोर थाना क्षेत्र में बीते 24 घंटे के भीतर यह दूसरा मर्डर है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। बुधवार देर रात को ही एक किसान की हत्या कर दी गई थी। स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ भी आक्रोश है। जानकारी के अनुसार रामडिहरा स्टेशन के पास जागोडीह निवासी पच्चू सिंह के बेटे वीरेंद्र कुमार की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के गोतिया आरोपी अर्जुन महतो और आलोक मेहता को गिरफ्तार किया। मौके पर मौजूद सर्किल इंस्पेक्टर सोहेल अहमद ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.