सासाराम, जनवरी 25 -- सासाराम, नगर संवाददाता। सासाराम मुफ‌स्सिल थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में रविवार शाम दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरेशाम हत्या के बाद गांव में कोहराम मच गया। हत्या गांव के ही पप्पू सिंह के दालान में हुई बताई जाती है, जहां कुछ लोग पहुंचे थे। मृतकों में विनय कुमार 45 साल व रूपेश सिंह 40 साल बताये जाते हैं। रूपेश सिंह अमझोर थाना के उचैला गांव के जलेश्वर सिंह का पुत्र बताया जाता है। वहीं विनय कुमार तिलौथू का रहने वाला था। जमीन के खरीद-फरोख्त में हत्या का शक जताया जा रहा है। वहीं कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों शवों को सदर अस्पताल में देर शाम पोस्टमार्टम कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...