सासाराम, नवम्बर 19 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रपति की उपस्थिति में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने रोहतास डीएम को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया। बताया जाता है कि जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार व जल संचयन जन भागीदारी पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 18 नवंबर को विज्ञान भवन नई दिल्ली में किया गया था। जिसमें जल संरक्षण व जल संचयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों के डीएम व डीडीसी को पुरस्कृत किया गया। बताया जाता है कि रोहतास जिले में इस उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र व 25 लाख रुपए की राशि प्रदान की गयी। पुरस्कार वितरण समारोह में डीएम उदिता सिंह व उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडेय उपस्थित थे। बताया जाता है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.