सासाराम, फरवरी 24 -- सासाराम, निज संवाददाता। रोहतास जिला विधिज्ञ संघ की कमेटी सोमवार को भंग कर दी गई। इसके पूर्व कमेटी द्वारा अधिवक्ताओं के बीच दो साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा पेश किया। जिसे ध्वनि मत से पास किया गया। वहीं नए सत्र के चुनाव के लिए चुनाव आयुक्त, उपायुक्त व सह आयुक्त के नामों की भी घोषणा की गई। विशेष बैठक के पूर्व अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दो साल में विभिन्न मदों से संघ को 78 लाख की आमदनी हुई। वहीं इन दो सालों में 60 लाख रुपए विकास कार्यों पर खर्च किये गए। बताया कि पूर्व व वर्तमान को मिलाकर संघ के पास 38 लाख रुपए शेष हैं। इस पर अधिवक्ताओं ने करतल ध्वनि से इसका स्वागत किया। पूर्व अध्यक्ष राममूर्ति सिंह ने संघ के दो साल के कार्यकाल को सराहा। कहा कि गत दो सालों में संघ का अपेक्षित विकास हुआ ह...