सासाराम, फरवरी 23 -- सासाराम, नगर संवाददाता। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर मेंस वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट में भाग लेने हेतु रोहतास जिला टीम की घोषणा कर दी गई है। रोहतास जिला का मैच 25 एवं 26 फरवरी को पटना के सदिसोपुर के डीएम ग्राउंड में होगा। जिले की क्रिकेट टीम कल 12 बजे पटना इंटरसिटी से सदिसोपुर पटना के लिए रवाना होगी। टीम में सिद्धार्थ गौतम, तरूण कुमार सिंह, शुभम रे, वरूण कुमार, राहुल कुमार, समरजीत, प्रथम कुमार, सागर तिवारी, परवेज, आर्यन राज, दीपक पांडेय, अंशु भारद्वाज, मनीष कुमार, नंदू कुमार, सिद्धार्थ भारद्वाज, निखिल कुमार शामिल हैं। जबकि रिजर्व खिलाड़ियों में आदित्य, अंकित, गुलरेज, पुनित कुमार, सर्वजीत, संत एवं चुलबुल रखा गया है। रोहतास जिला क्रिकेट संघ के चयनकर्ताओं में शिवम कुमार, संतोष कुमार, इमरान करीम, अर्जुन कुमार ...