सासाराम, अप्रैल 30 -- रोहतास, एक संवाददाता। प्रखंड के रसूलपुर गांव में बुधवार को पंचायत सरकार भवन में महिला सशक्तिकरण के लिए शक्ति सलाह केंद्र का उद्घाटन बुधवार को किया गया। उद्घाटन रसूलपुर पंचायत की मुखिया अनुराधा देवी, आकाश कुमार, श्यामसुन्दर, आशा सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। सलाह केंद्र में बताया गया कि बिहार सरकार के द्वारा रसूलपुर पंचायत को सशक्तिकरण के लिए 18 वर्ष से ऊपर के लड़कियों और महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई के लिए निःशुल्क प्रशिक्षित करने का कार्य किया जाएगा। बिहार सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई लाभकारी योजनाओं को चला कर स्वालंबी करने का प्रयास कर रही है। प्रखंड के रसूलपुर में एक मात्र केंद्र खोला गया है। जिसमें स्थानीय लड़कियों और महिलाओं को पच्चीस प्रकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। रसूलपुर मुखिया अनुराधा देवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.