सिमडेगा, जनवरी 6 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले के पांच सौ से अधिक लोग 31 जनवरी को 20वीं रोहतासगढ़ तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होंगे। समाज सेवी मुनेश्वर तिर्की ने बताया कि इस वर्ष की रोहतासगढ़ तीर्थ यात्रा में देश के 10 राज्यों से तीर्थयात्री शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा धार्मिक आस्था, संस्कृति और परंपरा को सहेजने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसको लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस तीर्थ यात्रा में जिले से लगभग 500 से अधिक तीर्थयात्री रोहतासगढ़ तीर्थ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। सभी तीर्थयात्री 31 जनवरी की शाम सिमडेगा से रवाना होंगे और अगले दिन रोहतासगढ़ पहुंचकर तीर्थ धाम का दर्शन करेंगे। इस दौरान महादेव-पार्वती, करम वृक्ष देवता की विधिवत पूजा-अर्चना भी करेंगे। वहीं तीर्थ यात्रा संयोजक बसंत नारायण मांझी, सह संयोजक हरिश चंद्र ...