रांची, फरवरी 2 -- नामकुम, संवाददाता। माघ पूर्णिमा के मौके पर वनवासी कल्याण आश्रम और जनजाति सुरक्षा मंच द्वारा रोहतासगढ़ तीर्थ यात्रा आयोजित की गई। इस यात्रा में विभिन्न राज्यों के जनजातीय समुदायों के साथ झारखंड से सैकड़ों लोग शामिल हुए। यात्रा से लौटने के बाद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि जनजातीय समुदाय के लिए रोहतासगढ़ किला केवल एक प्राचीन स्थापत्य नहीं, बल्कि वीरता, स्वाभिमान और ऐतिहासिक संघर्ष का प्रतीक है। यह किला उरांव समाज की सांस्कृतिक पहचान और आत्मगौरव का सशक्त प्रमाण है। रोहतासगढ़ की धरती ने आदिवासी वीर-वीरांगनाओं के साहस और बलिदान को इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि सिनगी दीदी और कुइली दीदी ने कई बार विदेशी आक्रमणकारियों के दांत खट्टे किए थे और इसी वीरता के कारण जनी शिकार की गौरवपूर्ण प...