नई दिल्ली, मार्च 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाली रोहतक रोड की दशा सुधरने वाली है। बीते फरवरी माह से इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश वर्मा ने शनिवार को इसका निरीक्षण किया। मंत्री ने कहा कि इस सड़क का निर्माण कार्य 14 महीने में पूरा होगा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सड़क का काम तय समय के भीतर पूरा हो। सड़क के बनने से यहां से रोजाना गुजरने वाले दो लाख से अधिक वाहन चालकों को फायदा होगा। रोहतक रोड पर पीरागढ़ी चौक से टीकरी बॉर्डर (हरियाणा को जोड़ने वाली सीमा) तक करीब 18 किलोमीटर की सड़क बेहद खराब है। सड़क पर पानी भरा रहता था, जिसके चलते बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए थे। लंबे समय से स्थानीय लोग और राहगीर परेशान थे। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद मंत्री प्रवेश वर्मा ने इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.