मेरठ, जनवरी 23 -- रोहटा। रोहटा विकास खंड सभागार में एसआईआर (स्पेशल रिवीजन अभियान) मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ द्वारा 2003 का डाटा उपलब्ध नहीं कराने वाले मतदाताओं को नोटिस जारी कर दिए हैं। इसको लेकर गुरुवार को ब्लॉक सभागार में मतदाता पहुंचे। बता दें कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई थी उनको प्रशासन ने नोटिस जारी दिए हैं। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने इसको लेकर सुनवाई करनी शुरू कर दी है। इसके चलते गुरुवार को रोहटा ब्लॉक सभागार में नायब तहसीलदार सतीश कुमार ने बीएलओ के साथ मिलकर सुनवाई की। सुनवाई के लिए सुबह से ब्लॉक कार्यालय में बने कक्ष में लोगों की भीड़ लग गई। फोटो : रोहटा ब्लाक सभागार में सुनवाई करते अधिकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...