समस्तीपुर, दिसम्बर 16 -- रोसड़ा,। रोसड़ा प्रखंड में सरकारी स्तर पर धान खरीद की गति बेहद धीमी बनी हुई है। हालांकि विभाग द्वारा प्रखंड के कुल 15 पैक्सों में से 14 पैक्सों में धान खरीद शुरू कर दी गई है, लेकिन अधिकांश पैक्सों में खरीद की रफ्तार काफी कम होने के कारण किसानों की परेशानी कम नहीं हो पा रही है। रबी की खेती का समय नजदीक होने से किसानों को नकदी की सख्त जरूरत है, लेकिन समय पर धान नहीं बिक पाने के कारण किसान बिचौलियों के हाथों औने-पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर हो रहे हैं। सरकार द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जबकि मजबूरी में किसान 1600 से 1700 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिचौलियों को धान बेच रहे हैं। किसानों का कहना है कि पैक्सों में कागजों पर तो खरीद दिखाई जा रही है, लेकिन वास्तविकता ...