खगडि़या, जून 15 -- खगड़िया, नगर संवाददाता चित्रगुप्त नगर पुलिस ने शराब के नशे में धुत एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शराबी की पहचान समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के प्रभु ठाकुर गांव के रहने वाले धर्मदेव महतो के रूप में की गई है। पुलिस ने गश्ती के दौरान उसे पटेल चौक से गिरफ्तार किया। उसे न्यायिक हिरासत भेजा गया है। चार उम्मीदवारों ने कटाया नाजिर रसीद खगड़िया, नगर संवाददाता पंचायत उपचुनाव को लेकर सदर प्रखंड के बछौता पंचायत के मुखिया समेत रिक्त वार्ड सदस्य पद के लिए अलगअलग चार लोगों ने नाजिर रसीद कटाया है। सदर बीडीओ पूरण साह ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। नामांकन का पर्चा दाखिल करने के लिए उम्मीदवारों को पद केलिए निर्धारित राशि का नाजिर रसीद कटाना अनिवार्य है। वाहन जांच के दौरान वसूला 15 हजार का जुर्माना खगड़ि...