समस्तीपुर, मार्च 21 -- रोसड़ा। थाना क्षेत्र के भिरहा पूरब के शाहपुर में गुरुवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे किशोर बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी किशोर थाना क्षेत्र के कोलहट्टा गोनवारा निवासी सुधीर पासवान का पुत्र सूरज कुमार(16) बताया गया है। आनन-फानन में लोगों ने उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत जख्मी को बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया है। जख्मी किशोर की हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है। बदमाशों ने किशोर के पेट के समीप चाकू से वार किया है। चाकू से कई मर्तबा वार किए जाने को लेकर उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर, घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने घटना को अंजाम देकर फरार हो रहे बदमाशों को खदेड़ दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोच लिया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.