रांची, जनवरी 19 -- खूंटी, संवाददाता। रोस्टर आरक्षण सर्वे में पिछड़े वर्ग को शून्य प्रतिशत दिखाए जाने के विरोध और 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति के बैनर तले खूंटी में मंगलवार को वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति के जितेंद्र कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम के तहत दिन के 11 बजे नेताजी चौक से पिछड़ा वर्ग के महिला, पुरुष एवं युवक-युवतियां हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर पदयात्रा करेंगे, जो समाहरणालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन में तब्दील होगी। धरना के पश्चात विभिन्न जाति संगठनों के अध्यक्ष राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। इस दौरान रोस्टर आरक्षण सर्वे में पिछड़े वर्ग को शून्य प्रतिशत दिखाए जाने का विरोध जताते हुए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की जोरदार मांग की जाएगी। पिछड़ा वर्ग संघर्ष समित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.