समस्तीपुर, फरवरी 15 -- रोसड़ा। रोसड़ा पुलिस ने विशेष अभियान के तहत करीब दो किलोग्राम गांजा बरामद कर नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मुरादपुर स्थित एक गुमटी में छापेमारी कर 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इस मामले में मुरादपुर निवासी प्रिंस कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है। वहीं दूसरी कार्रवाई में महावीर चौक के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस को देखकर एक बाइक सवार वाहन छोड़कर फरार हो गया। बाइक पर बंधे झोले की तलाशी लेने पर उसमें से 1 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन विवरण के आधार पर मालिक की पहचान कर उसके विरुद्ध मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है। इंस्पेक्टर ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.