हल्द्वानी, दिसम्बर 2 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड की रोशनी सोसाइटी को बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के सशक्तिकरण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर 'डॉ. रीता पेशावरिया मेनन एवं श्रीमती प्रेमलता पेशावरिया राष्ट्रीय पुरस्कार' दिया गया। लखनऊ स्थित डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित राष्ट्रीय अभिभावक बैठक में यह सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, उत्तर प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री नरेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे। पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति-पत्र के साथ 21,000 रुपये की सम्मान राशि भी दी गई। संस्था की अध्यक्ष शिवानी पाल, उपाध्यक्ष हेमा परगाई, सचिव गोविंद मेहरा, सदस्य ममता धामी एवं बौद्धिक दिव्यांग ओजस्विन ने सम्मान ग्रहण किया। गोविंद मे...